फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घरेलू कनेक्शन पर रस्टोरेंट में बिजली का इस्तेमाल, चार जगह 20 किलोवाट चोरी पकड़ी

विज्ञापन
फोटो-01- बिजली मीटर की जांच करते बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। बिजली चोरी रोकने के लिए बुधवार शुरू किए गए अभियान के दौरान चार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर 20 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। डीएम चौराहे के पास स्थित एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में घरेलू बिजली कनेक्शन का इस्तेमाल होता मिला। चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। चारों प्रतिष्ठानों के अंदर लगे बिजली मीटरों को बाहर लगवाया गया।
विज्ञापन

इन दिनों बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। अलग-अलग जगहों से बिजली चोरी की भी सूचनाएं निगम के अभियंताओं को मिल रही हैं। इसी क्रम में अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में बुधवार को बिजली निगम की टीम ने डीएम चौराहे से पिहानी चुंगी मार्ग तक संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। डीएम चौराहे से आगे स्थित एक रेस्टोरेंट में घरेलू कनेक्शन पर बिजली का उपयोग होता मिला। यहां चार किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई।
एसपी तिराहे के पास स्थित एक मिठाई की दुकान पर दो स्मार्ट मीटर लगे मिले। इनमें से एक घरेलू और एक कॉमर्शियल था। स्मार्ट मीटर के अंदर शंट कर बिजली चोरी की जा रही थी। दोनोें मीटर उतारकर कनेक्शन काट दिए गए। एक शैक्षिक प्रतिष्ठान में मीटर की जगह सीधे बिजली चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन

निगम की ओर से चारों उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। साथ ही विभागीय नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जा रहा है। जांच के दौरान कैनाल रोड पर चार जगहोें पर बिजली मीटर प्रतिष्ठान के अंदर लगे मिले। इनको बाहर कराया गया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कुल 50 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। सुधार के भी निर्देश दिए गए। चार कनेक्शन में लगभग 20 किलोवाट की चोरी पकड़ी गई। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे, आकाश वर्मा, एसडीओ मीटर अनुज अग्रवाल, अवर अभियंता परमानंद, अभिषेक, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे।


स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ ने खोली दावों की पोल
पावर कॉरपोरेशन की ओर से बिजली चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। पावर कॉरपोरेशन का दावा है कि स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ संभव नहीं है। ऐसे में स्मार्ट मीटर में सील लगी रहती है और उसके अंदर बाईपास बना दिया गया, यह कहीं न कहीं स्मार्ट मीटर की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फोटो-01- बिजली मीटर की जांच करते बिजली कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें