फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदोई में किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, अतरौली थाना क्षेत्र में हुई घटना 

Thu, 01 Apr 2021 10:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी बुधवार को शौच जा रही थी। रास्ते में गांव के एक युवक ने उसे बाग में घसीट कर दुष्कर्म किया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार लखनऊ में रहकर मजदूरी करता है। यह परिवार बुधवार को अपने पैतृक गांव आया था। मजदूर की पुत्री (14) बुधवार देर शाम शौच के लिए गांव के बाहर स्थित एक बाग में गई थी। जहां गांव के राहुल ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी के काफी देर तक वापस घर न आने पर उसके पिता और भाई ने खोजना शुरू किया, तो किशोरी बाग के किनारे बदहवास मिली। इस पर परिजन उसे घर ले गए। घटना की जानकारी होने पर किशोरी की मां उसे लेकर अपने मायके अतरौली थाना क्षेत्र के ही एक गांव में गई और वहां ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद एक ग्रामीण ने यूपी 112 पर घटना की सूचना दी तो थानाध्यक्ष संजीव शर्मा किशोरी के ननिहाल पहुंच गए और पूरी घटना की जानकारी ली। देर रात किशोरी की मां की तहरीर पर राहुल के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें