फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदोई में जीजा-साले ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, दोनों आरोपी फरार

Mon, 08 Feb 2021 09:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
हरदोई में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम शौच के लिए गई किशोरी को गांव निवासी जीजा-साले ने खेत में खींच लिया। दोनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (14) मां के साथ रहती है। उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। शनिवार शाम किशोरी गांव के बाहर गन्ने के खेत में शौच के लिए गई थी। पड़ोस में रहने वाले अवधेश और उसके साले वीरू ने गन्ने के खेतों में खींच लिया। यहां दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और धमकी देकर फरार हो गए।

किशोरी ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। रविवार को किशोरी की मां ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मी कांत मिश्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें