फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदोई में सवा दो माह बाद पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला शव, गैर इरादतन हत्या का मामला

Fri, 10 Sep 2021 04:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई में हत्या के कई दिनों बाद एक शव को पोस्टमार्टम करने के लिए शुक्रवार को कब्र से निकाला गया। बता दें कि पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों पर दर्ज हुए गैर इरादतन हत्या की एफआईआर के बाद डीएम ने इसकी इजाजत दी थी।
विज्ञापन
कब्र से निकाला शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई में लगभग सवा दो माह पहले हुई कोल्हू मिस्त्री की मौत के मामले में पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों पर दर्ज हुए गैर इरादतन हत्या के मामले की जांच शुरू हो गई है। इसी क्रम में डीएम की अनुमति से शुक्रवार को कब्र खुदवाकर कोल्हू मिस्त्री का शव निकलवाया गया। संडीला में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घुघेरा निवासी रईस अहमद (60) चक्की और कोल्हू के मिस्त्री थे। उसके पुत्र सईद के मुताबिक 24 जून को गांव के ही रहने वाले पूर्व प्रधान अफसर हुसैन ने घर आकर रईस को बुलाया और ग्राम पिलखनी स्थित ईंट भट्ठे पर कोल्हू को सेट करने के लिए कहा।

 
विज्ञापन

सेटिंग के दौरान कोल्हू के गिर जाने से नीचे दबकर रईस की मौत हो गई। आरोप है कि अफसर हुसैन, उसका भाइ कौसर और पुत्र कामिल भी कोल्हू की सेटिंग कराने में मदद कर रहे थे। इन लोगों ने कोल्हू का ऊपरी हिस्सा लापरवाही पूर्वक छोड़ दिया जो रईस के सीने पर आ गिरा।

घटना में रईस की मौत हो गई थी और बिना पोस्टमार्टम के ही शव को दफना दिया गया था। पूरे मामले में बीती चार सितंबर को सईद की तहरीर पर पूर्व प्रधान अफसर हुसैन, उसके भाई कौसर और पुत्र कामिल के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

शुक्रवार को दोपहर में कब्र खुदवाकर रईस का शव निकलवाया गया।  प्रभारी निरीक्षक कासिमपुर सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि संडीला में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें