फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बघौली थाना क्षेत्र के गाेपीपुरवा के पास सोमवार रात स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

घटना में कार सवार तीन दोस्त घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे को लखनऊ रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। तीसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कार सवार सीट बेल्ट नहीं लगाए थे, इसकी वजह से एयरबैग नहीं खुले।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरदेवगंज निवासी अरमान (23) सिनेमा रोड पर जूते-चप्पल की दुकान चलाता था। ईद पर लखनऊ जाने के लिए वह छोटे भाई जीशान के साथ निकला था। उसके साथ सराय थोक पश्चिमी निवासी सिनेमा रोड पर कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले शाहरुख (26), सराय थोक पूर्वी निवासी आसिफ व मुन्ने मियां चौराहे निवासी अरमान का मौसेरा भाई आदिल भी साथ में था। यह सभी लोग सोमवार सुबह 11 बजे स्कॉर्पियो से निकले थे।
विज्ञापन

संडीला में जीशान अपनी बुआ खातून के यहां आदिल के साथ चला गया। इसके बाद अरमान, शाहरुख और आसिफ (22) स्कॉर्पियो से लखनऊ चले गए। देर रात तीनों वापस हरदोई आ रहे थे। इसी दौरान बघौली थाना क्षेत्र के गोपीपुरवा के पास अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार चला रहे अरमान समेत तीनों घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को मेडिकल कॉलेज हरदोई ले गई। यहां चिकित्सक ने अरमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि शाहरुख को लखनऊ रेफर कर दिया गया। शाहरुख की मंगलवार सुबह लखनऊ में मौत हो गई। आसिफ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि एक शव का पोस्टमार्टम हरदोई में कराया गया है। दूसरे का पोस्टमार्टम लखनऊ में हुआ है।

15-20 मिनट में कही थी घर आने की बात
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद जीशान ने बताया कि वह और आदिल शाम को संडीला से वापस हरदोई आ गए थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे जीशान ने फोन कर अरमान से पूछा था कि कितनी देर में घर आओगे। अरमान ने जवाब दिया था कि बघौली के आसपास पहुंच गया हूं। 15-20 मिनट में घर आ जाउंगा। अफसाेस है कि इसके बाद ऐसा हादसा हुआ कि अब वह कभी वापस घर नहीं आएगा। अरमान के परिवार में पत्नी शीबा और चार साल का पुत्र हमजा है।
विज्ञापन


दोनों को एक-एक बार मिल चुकी थी नई जिंदगी पर इस बार ... नहीं
छह माह पहले ही अरमान की स्कॉपियो सवायजपुर जाते समय जगदीशपुर के पास ट्रक से टकरा गई थी। अरमान गंभीर रूप से घायल हुआ था और दो माह तक इलाज चला था। इस बार दुर्घटना जानलेवा साबित हुई। घटना में मृत अरमान के दोस्त शाहरुख भी पांच साल पहले ट्रेन से लखनऊ जाते समय गिर गया था। तब उसका एक पैर बेकार हो गया था और कृत्रिम पैर लगा था। इस बार हुई घटना में उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें