फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अनियंत्रित बाइक सवार पुल की रेलिंग से टकराया, मौत

विज्ञापन
फोटो-40-जयराम। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव कटरा मार्ग पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पिता की मौत हो जाने के कारण पांच जनवरी को दिल्ली से घर आया था।
विज्ञापन

कर्ता गांव निवासी जयराम (30) दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करते थे। भाई मनीराम ने बताया कि पिता रतीराम की मौत होने के कारण जयराम पांच जनवरी को घर आया था। रविवार शाम वह अपने बहन कोमल को छोड़ने बाइक से बिलग्राम गया था। देर शाम वापस घर जा रहा था। उन्नाव कटरा मार्ग पर लमकन गांव के पास नीलम नदी के पुल की रेलिंग से वह टकरा गया।
गंभीर रूप से घायल जयराम को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले गई। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. अजीत मणि ने जयराम को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी मोनी, दो पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंंग से टकराई है। शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें