फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अनियंत्रित बाइक खंती में पेड़ से टकराई, रात भर पड़े रहे घायल, दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
फोटो-26-विनीत। फाइल फोटो
विज्ञापन
सवायजपुर। बुआ के घर जाने के लिए दोस्त के साथ निकले युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पेड़ से जा टकराई। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। रात भर घायल अवस्था में खंती में पड़े रहने के कारण दोनों की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात उन्नाव कटरा मार्ग पर सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई। दोनों के शव देख पड़ोसी गांव के युवक ने पुलिस और परिजनों को मंगलवार सुबह सूचना दी।
विज्ञापन

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के नंदबाग निवासी दीपक (19) मजदूरी करते थे। पिता शिवराज के मुताबिक, दीपक की बुआ राम कुमारी सुरसा थाना क्षेत्र के बेहटी गांव में रहती हैं। राम कुमारी बीमार चल रही हैं। दीपक गांव निवासी अपने दोस्त विनीत (28) के साथ बाइक से सोमवार शाम बेहटी जाने के लिए निकला था। सोमवार सुबह उन्नाव कटरा मार्ग पर सवायजपुर में उपेंद्र तिवारी महाविद्यालय के सामने सड़क किनारे खंती में दीपक की बाइक पेड़ से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। रात भर दोनों वहीं घायल अवस्था में पड़े रहे। इस दौरान किसी समय दोनों की मौत हो गई।
पड़ोसी गांव चटकापुर निवासी गोलू ने दोनों को पड़े देखा तो इसकी जानकारी यूपी 112 पर देने के साथ ही प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप यादव को दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दीपक अविवाहित था और छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। विनीत भी अविवाहित था। वह आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला कि बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पेड़ से टकरा गई। इस कारण दोनों के सिर में चोट आई और मौत हो गई। परिजनों ने फिलहाल घटना को लेकर काेई आरोप नहीं लगाए हैं।

फोटो-26-विनीत। फाइल फोटो

फोटो-26-विनीत। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें