फोटो 08 : सुनील। स्रोत : परिजन
फोटो 09 : पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठक परिजन। संवाद
भट्ठे पर मजदूरी करते थे, सधिनावां गांव के पास हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरियावां। सधिनावां-कुरसेली मार्ग पर बुधवार देर रात साले बहनोई की बाइक अनियंत्रित पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक चला रहे बहनोई की मौके पर मौत हो गई। साले की हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ रेफर दिया गया।
पिहानी थाना क्षेत्र के चंदेली नेवादा निवासी सुनील (36) भट्ठे पर मजदूरी करते थे। वह बुधवार की दोपहर बाइक से अपनी ससुराल थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव गए थे। जहां पर अपने साले रामकुमार उर्फ लालू व अन्य ससुराली जनों के साथ शाम को खाना खाया। इसके बाद दोनों बाइक पर सवाल होकर सधिनावां गांव में स्थित शराब के ठेके पर गए।
वापसी में सधिनावां कुरसेली मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों सड़क किनारे खड़े बबूल के पेड़ से टकराने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को हरियावां सीएचसी पर लेकर गई। चिकित्सक ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। घायल रामकुमार उर्फ लालू को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया।
चिकित्सक ने उनकी नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। मृतक सुनील हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी पत्नी पुष्पा व 2 पुत्री एक 1 पुत्र है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। सुनील की पत्नी इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश चौधरी ने बताया कि मृतक सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल रामकुमार की हालत गंभीर है।