हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदारों से कहा कि पांच साल पुराने वादों को 31 मार्च तक निस्तारित कर लिया।
डीएम ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसीलवार कार्यों की समीक्षा की। शाहाबाद में पांच साल से अधिक के वादों पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि खातेदार की मृत्यु के बाद वरासत में देरी न की जाए। कानूनगो व लेखपाल से समय से रिपोर्ट लें। पांच साल के पट्टा रजिस्टर जांचे जाएग। पट्टा किए जाने से पहले भूमि की जांच की जाए। पैमाईश रिपोर्ट समय से न देने पर लेखपाल और कानूनगो की जवाबदेही तय की जाए। लक्ष्य के अनुरूप आवास, कृषि, तालाब व कुम्हारीकला के पट्टा आवंटन किए जाएं। एडीएम प्रियंका सिंह और प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी सहित एसडीएम आदि मौजूद रहे।