फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। सिरोमननगर मार्ग पर अचानक सामने आए वाहन को बचाने में बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। बुधवार दोपहर हुई इस घटना में बाइक सवार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के भदेवना निवासी गया सिंह (24) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। एक साल पहले वह नौकरी छोड़कर वापस आ गया था। उसके मौसा जीवन शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के तिऊर गांव में रहते थे।
मौसा की मौत के बाद गया सिंह को उनकी संपत्ति मिली थी। इसके बाद से वह तिऊर में ही रहने लगा था। बुधवार दोपहर वह बाइक से तिऊर गांव से सिरोमननगर घरेलू सामान की खरीदारी के लिए जा रहा था। शाहाबाद सिरोमननगर मार्ग पर अचानक सामने आए वाहन को बचाने में वह बाइक समेत सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें