फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किशोरी के साथ चाचा करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पता चला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ पारिवारिक चाचा दुष्कर्म करता रहा। घटना का पता तब चला जब किशोरी गर्भवती हो गई। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि पत्नी का निधन हो चुका है। बेटा रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहता है। घर में उसकी पुत्री (15) रहती है, जो मानसिक रूप से कमजोर है। वह खुद रोज मजदूरी करने चला जाता है।
परिवार का ही एक युवक जो रिश्ते में किशोरी का चाचा लगता है, वह किशोरी से दुष्कर्म करता रहा। किशोरी ने इसके बारे में कुछ नहीं बताया। किशोरी का पेट बढ़ने लगा और तबीयत खराब हुई, तो पिता उसे लेकर दवा दिलाने चिकित्सक के पास गया।
विज्ञापन

यहां पता चला कि किशोरी गर्भवती है। जब किशोरी से इस बारे में पूछा तो उसने पूरी जानकारी दी। शुक्रवार को किशोरी को साथ में थाने ले जाकर उसके पिता ने पुलिस को तहरीर दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें