घटना के बाद मृतका के घर के बाहर लगी भीड़।
पाली। बहाउद्दीनपुर गांव में संदिग्ध हालात में युवती का शव शुक्रवार को दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।
बहाउद्दीनपुर निवासी रानी उर्फ अनारकली (18) भाई मीरू और दादी सुंदरी के साथ रहती थीं। माता-पिता का निधन हो चुका है। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। शुक्रवार सुबह आठ बजे मीरू घर पहुंचा। चाय बनाने के लिए उसने रानी को आवाज लगाई।
जवाब न मिलने पर वह कमरे में गया। वहां रानी का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। मीरू ने खुदकुशी की वजह मालूम होने से इन्कार किया। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।