फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मनमाफिक नौकरी न मिलने से फंदा लगाकर युवक ने खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के बड़ा चौराहा पर दो मंजिला मकान में एक युवक ने बृहस्पतिवार की दोपहर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। चर्चा रही कि बीटेक करने के बाद भी मनमाफिक नौकरी न मिलने से युवक परेशान रहता था।
विज्ञापन

शहर के बड़ा चौराहा निवासी आयुष (30) ने बायोटेक से बीटेक कर रखा था। पिता दिनेश वाजपेई की पहले ही मौत हो चुकी है। आयुष की मां कमलेश कुमारी सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। वह शहर के आर्यकन्या इंटर कालेज में पढ़ाती थीं। उनका बड़ा भाई अमेरिका और बहन जापान में है। आयुष अपनी मां के साथ दिल्ली में रहते थे। दिवाली के दौरान वह मां के साथ यहां आए थे। यहां वाले मकान में उनके चाचा-चाची रहते हैं। मकान में नीचे एक दुकान भी है।
शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि आयुष बायोटेक से संबंधित कोई सेटअप लगाने चाहते थे। बृहस्पतिवार को आयुष और उनकी मां को दिल्ली वापस जाना था। मां तैयार हो गईं थीं। इस दौरान आयुष ने दुकान के ऊपर वाली मंजिल पर जाकर सफेद गमछे से फंदा लगा लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। आयुष तीन भाई बहनों में सबसे छोटे थे। अविवाहित थे। शहर कोतवाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें