फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो युवकों ने जहर खाकर दी जान

Wed, 07 Feb 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर और मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में हुई अलग-अलग दो घटनाओं में संदिग्ध हालात में दो युवकों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चुन्नीपुरवा निवासी दाताराम (20) ने सोमवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
एक अन्य घटना में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर फरहतनगर निवासी विमलेश (32) की जहरीला पदार्थ खाने के चलते हालत बिगड़ गई। परिजनों को पता चला तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में विमलेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें