फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तालाब में डूबने से दो साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन


पाली। थाना क्षेत्र के महमूदपुर तेरा गांव में तालाब के पास दो साल का मासूम खेल रहा था। अचानक वह पैर फिसलने से तालाब में गिर गया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने उस बाहर निकाला और प्राइवेट क्लीनिक में इलाज के लिए ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता बदहवास हो गए।
महमूदपुर तेरा गांव निवासी लालाराम खेती करता है। शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे उसका इकलौता पुत्र लविश (2) पड़ोस के ही अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते सभी बच्चे गांव में पश्चिम दिशा में स्थित एक देवस्थान के पास पहुंच गए। यहीं पास में तालाब भी है। पैर फिसलने से लविश तालाब में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे डूबता देख अन्य बच्चे मौके से भाग गए। साथ खेल रहे दीपेश ने लविश के परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन मौके पर पहुंचे और तालाब से लविश को बाहर निकाला। रूपापुर के एक प्राइवेट क्लीनिक में ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें