फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो युवतियों से बढ़ी नोएडा में नजदीकियां, मिलने आए तो की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नोएडा में एक फैक्टरी में काम करने के दौरान हुई मुलाकातें नजदीकियों में बदल गईं। खर्च बढ़ा तो आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगे। प्रेमिकाओं से मुलाकात करने हरदोई पहुंचे युवकों ने कुछ दिन रेकी की। फिर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोरी किए गए जेवरों में से ज्यादातर जेवर प्रेमिकाओं को ही सौंप दिए। मुठभेड़ में घायल हुए दोनों शातिरों की प्रेमिकाओं की तलाश जारी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी सुनील कुमार जौहरी के बंद मकान से 17 फरवरी की रात नकदी और जेवर चोरी हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज में घटना को अंजाम देने वाले दोनों शातिर नजर आए थे। घटना के खुलासे में लगी टीम में शामिल रेलवेगंज चौकी प्रभारी विश्वास शर्मा, राधानगर चौकी प्रभारी रोहित पांडेय और एसओजी प्रभारी राजेश कुमार ने 14 कैमरे खंगाले। इन सभी कैमरों में बाइक से आकर घटना को अंजाम देते दोनों संदिग्ध नजर आए।
दोनों शातिर महोलिया शिवपार से सरकुलर रोड, बिलग्राम चुंगी, बड़ा चौराहा, अटल चौक आदि स्थानों से होते हुए घटना को अंजाम देने गए थे। इनमें से ज्यादातर जगहों पर कैमरे लगे हैं और इनकी फुटेज में आरोपी नजर भी आए। इसके बाद सर्विलांस टीम ने घटना के समय घटनास्थल के आस पास सक्रिय मोबाइल नंबरों का ब्योरा निकालना शुरू किया। इनमें से कुछ नंबर संदिग्ध मिले और इनकी आपस में बातचीत लगातार हो रही थी। इसके बाद मुखबिर सक्रिय किए गए और आरोपियों की रविवार आधीरात के बाद पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि आरोपी धीरेंद्र सिंह और कमरुद्दीन नोएडा में एक फैक्टरी में काम करते थे। वहीं, हरदोई की दो युवतियां भी काम करती थीं। इन सबकी एक दूसरे से नजदीकियां थीं। प्रेमिकाओं से मिलने आरोपी हरदोई आते थे। इस बार यहां आए तो चार दिन तक रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि चोरी के जेवर प्रेमिकाओं के पास रखे हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही प्रेमिकाओं को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गुस्से में बोला शातिर, यहां नकली जेवर भी रखते हैं घर में...
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों घायलों से चोरी की घटना के बारे में पूछताछ की। इसी दौरान दोनों ने बताया कि ज्यादातर जेवर प्रेमिकाओं के पास रखवा दिए हैं। एक शातिर इसी दौरान गुस्सा गया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक गुस्से में उसने पुलिस कर्मियों से यह भी कह दिया कि यहां लोग नकली जेवर भी घर में रखते हैं। तब से पुलिस भी घटना में बताए जा रहे नुकसान को लेकर संदेह जताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें