फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप में चोरी की गाज दो सिपाहियों पर गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवेगंज पुलिस चौकी और पुलिस अधीक्षक आवास के बीच रविवार को रात मोबाइल शॉप से हुई लाखों की चोरी में पुलिस की लापरवाही को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

मामले में एसपी ने क्षेत्र में ड्यूटी करने में लापरवाही बरतने वाले दो सिपाहियों को सोमवार को निलंबित कर दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जिप्सनगंज निवासी अमित पाल मोबाइल शॉप चलाते हैं।
कैनाल रोड पर उसकी दुकान है। रविवार को रात चोर दुकान का शटर तोड़कर 12 हजार की नकदी, 40 मोबाइल, एलईडी समेत लगभग सात लाख रुपये का सामान चुरा ले गए थे।
घटनास्थल से आधा किमी दूरी पर रेलवेगंज चौकी व इसी रोड पर लगभग इतनी ही दूरी पर पुलिस अधीक्षक का आवास है। इसके अलावा जिंदपीर चौहारा पर पुलिस पिकेट तैनात रहती है।
विज्ञापन

इस तरफ अधिकारियों के आवास होने के चलते पुलिस का सख्त पहरा रहता है।
मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी राजेश द्विवेदी ने इलाके मेें कोबरा मोबाइल बाइक पर ड्यूटीरत सिपाही प्रवीण कुमार व जिंदपीर चौहारा पर ड्यूटी कर रहे सिपाही राहुल कुमार को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें