हादसे में घायल राजू उर्फ सोनू।
- फोटो : अमर उजाला
माधौगंज/सवायजपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। बाइक सवारों के सिर में गंभीर चोटे आईं हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।
लोनार थाना क्षेत्र के विगांवा निवासी सत्यभान (25) शुक्रवार सुबह बाइक से सवायजपुर गया था। लौटते समय सरसई पुल पर बाइक बेकाबू होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में सत्यभान के सिर में गंभीर चोटें आई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, माधौगंज थाना क्षेत्र के जजुआमऊ गांव निवासी इंद्रपाल का बेटा राजू (24) बाइक से बांगरमऊ जा रहा था। रुकनापुर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दी। इस दौरान गुजर रहे सपा नेता सुभाष पाल ने अपनी गाड़ी से राजू को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।