फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फर्जीवाड़ा करके 14 बैंक खातों से निकाले दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
-अरवल थाना क्षेत्र में बड़ा साइबर फ्राड का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। अलग-अलग गांव और बैंकों से बिना खाताधारक की मर्जी से 2,07,100 रुपये निकल गए। अरवल थाने में साइबर फ्राड की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम देवकली निवासी मुकेश का खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया नेकपुर नेवादा में है। उनके खाते से छह और 21 नवंबर को कुल 34,500 रुपये, गांव निवासी रामतीर्थ के खाते से छह और 21 नवंबर को ही 27,500 रुपये, ग्राम चदऊबेचे निवासी देशराज का बैंक ऑफ इंडिया हरपालपुर में खाता है। 23 नवंबर को उनके खाते से 4,900 रुपये, ग्राम खिम्मापुरवा निवासी रामसरन का खाता यूनियन बैंक आफ इंडिया नेकपुर नेवादा बैंक में है। 14 और 21 नवंबर को उनके खाते से 2400 रुपये, ग्राम देवकली निवासी राधेश्याम के खाते से 20 नवंबर को 2000 रुपये, ग्राम नंदना निवासी जगपाल का खाता बेहटा मुड़िया में है। उनके खाते से नौ और दस नवंबर को 12,200 रुपये, ग्राम श्रीमऊ निवासी मोहम्मद सरफुद्दीन का खाता एसबीआई भदार में है। उनके खाते से 25 नवंबर को 22,000 रुपये, ग्राम कबीराखेड़ा निवासी रेनू का खाता एसबीआई भदार में है। उनके खाते से छह और नौ नवंबर को 10,600 रुपये, ग्राम चदऊबक्खा निवासी श्यामवीर का खाता एसबीआई भदार में है। उनके खाते से नौ नवंबर को 10,000 रुपये, ग्राम कटरी छोछपुर निवासी रामलखन का खाता एसबीआई भदार में है। उनके खाते से 20 नवंबर को 9,000 रुपये, ग्राम बागपुरवा निवासी रामनरेश का खाता एसबीआई भदार में है। उनके खाते से 10 नवंबर को 20,000 रुपये, ग्राम शिवालापुरवा निवासी श्यामसुंदर का खाता एसबीआई भदार में है। उनके खाते से छह और 23 नवंबर को 10,400 रुपये, ग्राम चदऊबेचे निवासी ललिता का खाता एसबीआई भदार में है। उनके खाते से दस और 14 नवंबर को 34,800 रुपये, ग्राम कुम्हारनपुरवा निवासी वीरवाला का खाता इंडियन बैंक पलिया में है। उनके खाते से 28 अगस्त को 6800 रुपये निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें