फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पूजा करने गईं महिलाओं को देख बुद्ध विहार में जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


माधौगंज। बेटी की शादी की रस्में पूरी करने के लिए बुद्ध विहार गईं महिलाओं को देखकर युवक ने ताला लगा दिया। इसके बाद वहां से चला गया। नाराज होकर महिलाएं वहीं बैठकर धरना देने लगीं। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ताला तुड़वाकर रस्में पूरी कराईं। थाना क्षेत्र के तेरवा निवासी मोहनलाल की बेटी अंशू की शादी के पहले की रस्मों को पूरा करने के लिए महिलाएं बुद्ध विहार में शुक्रवार शाम पूजा करने गई थीं। इसी दौरान बुद्ध विहार की देखरेख करने वाले युवक ने गेट पर ताला लगा दिया और बिना कुछ बताए चला गया। आक्रोशित महिलाएं वहीं धरने पर बैठ गईं। यूपी 112 पर शिकायत दर्ज कराई। इस पर थानाध्यक्ष विजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बुद्धविहार के भंते से मोबाइल पर बात की। इस पर भंते ने बताया कि वह बाहर हैं और देखरेख करने वाले ने ताला लगा दिया है। ताला तुड़वाकर पूजन करवा देने के लिए उन्होंने कहा। इस पर पुलिस ने ताला तुड़वाकर पूजन कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें