पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- फोटो : Demo pic
हरदोई। जिले के दो थाना क्षेत्रों में सोमवार की देर शाम हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
लखनऊ के सेक्टर सी निवासी फरीद खान(40) पुत्र रियाज खान बी टेक के छात्रों के साथ सोमवार की देर शाम रुद्रपुर से लखनऊ कार से लौट रहे थे। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र स्थित सकाहा के निकट अनियंत्रित कार पुलिया से टकरा गई। हादसा देख आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कार में फसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा।
अस्पताल में चिकित्सक ने फरीद खान को मृत घोषित कर दिया वहीं घायल बलरामपुर निवासी सलमान(23) पुत्र खैराती,विवेक (24) पुत्र जितेंद्र बहादुर, सुधांशु (23) पुत्र देवधर,अवनीश गौर (21) पुत्र कृष्ण मोहन निवासी शुक्लागंज उन्नाव और राकेश (26) पुत्र दामोदर निवासी लौदापुर बड़ी तालाब लखनऊ को भर्ती कर लिया गया। घटना की सूचना उनके परिजनों को भेज दी गई। उधर पिहानी कोतवाली क्षेत्र के तिराहा पर ट्रैक्टर्र औ टेंपो की टक्कर हो हो गई। इस दुर्घटना में टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई वही दो यात्री घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा।