फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने लिया जायजा

Mon, 27 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
निरीक्ष्रण करते प्रमुख सचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। जिले के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव पशुधन रजनीश गुप्ता ने सोमवार को जिले का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संडीला में तहसील व पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना व नवीन ट्रामा सेंटर जाकर व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन


उन्होंने सुबह 10:50 बजे संडीला तहसील का निरीक्षण किया। तहसील की दीवारों पर जनहित गारंटी सूचना सहित अन्य सूचनाएं लिखी पाई गई जिसको प्रमुख सचिव ने सूचना पट पर अंकित कराने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए। मीटिंग हाल को भी दुरुस्त कराने के लिए कहा। प्रमुख सचिव ने 12:45 बजे प्रताप नगर-माधौगंज मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही टेक्निकल टीम को 15 किमी के बीच पांच नमूने लेकर लैब भेजने के निर्देश दिए।

लखनऊ रोड पर स्थित नवनिर्मित ट्रामा सेंटर के निरीक्षण में उन्होंने सभी कक्षों और आपरेशन रूम व अन्य व्यवस्थाआेें का निरीक्षण किया। साथ ही सीएमओ से स्टाफ के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण में जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय, सीडीओ राधेश्याम, सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, उप जिलाधिकारी संडीला अशोक प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना, अधिशासी अभियंता आरईएस व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


संडीला में बदलेगी पशु चिकित्सालय की दशा
हरदोई। प्रमुख सचिव के निरीक्षण के समय स्थानीय लोगों ने उन्हें पशु चिकित्सालय के जर्जर भवन के बारे में जानकारी दी। प्रमुख सचिव तत्काल राजकीय पशु चिकित्सालय पहुंचे। जहां कार्यालय को अत्यधिक जर्जर अवस्था में देखकर कभी भी कोई अप्रिय घटना घटने की आशंका व्यक्त की। साथ ही अस्पताल तक जाने के मार्ग में भी पानी भरा मिला। प्रमुख सचिव ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को एक सप्ताह के अंदर कार्यालय के निष्प्रोज्य या मरम्मत करने के संबंध में कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।

सीएचसी परिसर में वाहन स्टैंड पर भड़के प्रमुख सचिव
कछौना। नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने दोपहर 11.55 बजे कछौना सीएचसी का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े मिले। जानकारी पर वाहन स्टैंड होना बताया गया। इस पर नोडल अधिकारी भड़क गए। उन्होंने वाहन खड़े करने के लिए स्टैंड स्थल तय करने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने सीएचसी के चिकित्सक आवास, स्टोर, आकस्मिक चिकित्सा कक्ष, कार्यालय, अधीक्षक कक्ष, अल्ट्रासाउंड, इम्यूनाइजेशन, कोल्ड चेन, दवा वितरण, पंजीकरण, एएनसी और ओटी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के निष्प्रयोज्य वाहनों की नीलामी करने को भी कहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें