टड़ियावां थाना क्षेत्र के कचनारी गांव के निकट स्थित
जंगल में पेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव लटका होने की जानकारी मिलते ही
सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल की
जिसमें उसकी जेब से प्राइवेट का बस का टिकट और कुछ पैसे बरामद किए। उधर,
देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन से गिर कर युवक की मौत हो गई। घटना से घर
में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, कचनारी गांव के निकट घना
जंगल है। इस जंगल में गुरुवार को एक शीशम के पेड़ पर युवक का शव लटका देख
ग्रामीणों ने चौकीदार रामभजन को इसकी सूचना दी। चौकीदार की सूचना पर चौकी
प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह व थाने के दारोगा इरशाद अहमद मौके पर
पहुंचे। पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर उसकी जांच पड़ताल की। युवक स्लेटी रंग की
शर्ट व हॉफ स्वेटर पहने था।
उसकी जेब में एक बस का टिकट व कुछ पैसे निकले।
उसके गले में अंगौछा बंधा था। पुलिस ने आस पास के गांव के लोगों से युवक
के बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई सुराग न लगने पर उसके शव का पंचनामा भर
पोस्टमार्टम को भेजा। संभावना जताई जा रही कि युवक कहीं बाहर से आया
था।
लूटपाट के बाद उसकी हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया, पर थाना पुलिस का
कहना है कि युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की है। पीएम रिपोर्ट आने के
बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन से
गिर कर युवक की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया।
देहात कोतवाली
क्षेत्र के ग्राम पंडित पुरवा निवासी शफीक (40) पुत्र महबूब गुुरुवार को
ट्रेन से शाहजहांपुर जा रहे थे। चांदमारी के पास ट्रेन से गिर गए, जिससे
उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह शाहजहांपुर में रिक्शा चलाते थे।
वहीं जाने को वह घर से निकले थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।