दो न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद तबादला, दस की कोर्ट बदली
- उच्च न्यायालय ने जारी की अधिसूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। उच्च न्यायालय ने अधिसूचना जारी कर जिले में तैनात दो न्यायिक अधिकारियों के गैर जनपद तबादल कर दिए हैं। जिले में तैनात अन्य 10 न्यायिक अधिकारियों की कोर्ट बदली गई है।
उच्च न्यायालय की अधिसूचना के अनुसार जिले में तैनात अपर जिला जज (स्पेशल एससी/एसटी) सपना त्रिपाठी का कानपुर और सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय श्रेयांश श्रीवास्तव का बस्ती तबादला किया गया है। अपर जिला जज एफटीसी महिला सुनील कुमार सिंह को (स्पेशल एससी-एसटी कोर्ट) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीजे एफटीसी यशपाल को एडीजे (एफटीसी महिला), एडीजे राजेश कुमार कुमार सिंह, श्रद्धा तिवारी को अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बनाया गया है। कोर्ट संख्या चार की एडीजे कुसुम लता को एडीजे तीन, सिविल जज सीनियर डिवीजन रिचा वर्मा को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और एसीजेएम प्रथम अनीता को सिविल जज सीनियर डिवीजन व सचिन वर्मा को सिविल जज सीनियर डिवीजन (एफटीसी) बनाया गया है। काव्या सिंह को एसीजेएम द्वितीय और रिचा शर्मा को एसीजेएम चतुर्थ बनाया गया है। एसीजेएम चतुर्थ स्मिता गोस्वामी को एसीजेएम प्रथम न्यायालय की जिम्मेदारी मिली है। कुमार आशीष को जेएम प्रथम, सिविल जज जूनियर डिवीजन पूर्वी अमृतांशु राज को जेएम द्वितीय, जेएम द्वितीय मोहम्मद यूनुस को सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय और जेएम प्रथम नेगी चौधरी को सिविल जज जूनियर डिवीजन पूर्वी बनाया गया है।