फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सियार के हमले से किशाेर समेत दो घायल, अधेड़ ने पटककर मारा डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। सियार आबादी की ओर बढ़ने लगे हैं। कछौना और सुरसा क्षेत्र के बाद अब टड़ियावां क्षेत्र में सियार ने सोमवार रात एक किशोर और झोपड़ी में रह रहे अधेड़ पर हमला कर दिया। अधेड़ ने सियार को ही पकड़ लिया और पटक-पटककर मार दिया।
विज्ञापन

कछौना, सुरसा के बाद सोमवार शाम मामपुर गांव में जंगली जानवर ने 12 वर्षीय ललित पर हमला कर दिया और इसके बाद मकान के बाहर बंधे मवेशी पर हमला किया। जंगली जानवर के हमले की ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी। लोग वन विभाग की टीम का इंतजार करने के साथ ही खेतों में खुद ही कॉम्बिंग करने लगे। इसी दौरान जंगली जानवर ने गांव के बाहर झोपड़ी डालकर रह रहे 50 वर्षीय दयाराम पर भी हमला कर दिया। हमले से अधेड़ घायल हो गया और हिम्मत नहीं हारी।
दयाराम ने जंगली जानवर को ही पकड़ लिया और पटक-पटककर मार डाला। मृत जानवर को ग्रामीणों ने सियार बताया। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की टीम गांव में समय से नहीं पहुंची थी। उप वनाधिकारी शिव प्रकाश कुरील ने बताया कि टीम के साथ गांव गए थे। मवेशी और लोगों पर हमला करने वाला सियार पागल हो गया था। उसे कुत्तों और ग्रामीणों ने मार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें