फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 39- रजनीश। फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो- 40- शिवा। फाइल फोटो

- पिहानी कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई/पिहानी। दोस्तों के साथ रविवार रात बहन के घर जा रहे युवक की बाइक को किसी वाहन ने पिहानी कोतवाली क्षेत्र में टक्कर मार दी। घटना में दो दोस्तों की मौत हो गई। एक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र के महरनियां निवासी रजनीश (24) दिल्ली में एक कपड़ा मिल में काम करते थे। 15 दिन पहले वह गांव आए थे। उनकी बहन रजनी का घर पिहानी कोतवाली क्षेत्र के दूल्हापुर गांव में है। रविवार शाम वह अपने दोस्तों रवि (21) और शिवा (22) के साथ बाइक से दूल्हापुर जा रहा था। बूढ़ागांव खटेली मार्ग पर घुरैला गांव के पास पीछे से आए किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों युवक सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस सेवा को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मझिया के दुल्हापुर गांव स्थित बहन रजनी के घर जा रहा था। पिहानी के बूढ़ागांव-खटेली मार्ग पर घुरेला गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पिहानी सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि और शिवा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रवि की भी मौत हो गई। शिवा की हालत गंभीर है। रजनीश पांच भाई बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें