फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन दोस्त बाइक के साथ 50 मीटर तक घिसटते चले गए। गंभीर हालत में तीनों को पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। तीसरे को गंभीर हालत में हैलट रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन



हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के मौलवीखेड़ा निवासी सत्यवान (22) गांव के साथी शिवा (20) और छोटेलाल (21) के साथ शनिवार रात 11 बजे बाइक से नानामऊ घाट जाने के लिए निकले थे। रविवार सुबह इन्हें गंगा स्नान करना था। बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर भुड्डा गांव और नानामऊ गंगा पुल के बीच रात करीब डेढ़ बजे बांगरमऊ की ओर से यूकेलिप्टस की लकड़ियां लादकर जा रहे ट्रक ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।



टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक बाइक के साथ करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में सत्यवान और शिवा को मृत घोषित कर दिया गया। छोटेलाल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया। मृतकों के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन




सत्यवान तीन भाइयों में बड़ा था। पिता मजदूरी करते हैं। वह फल का ठेला लगाता था। बेटे को मौत से मां बढ़की और अन्य परिजन बेहाल हैं। वहीं, मृतक शिवम हरिद्वार में टेंट हाउस में मजदूरी करता था। 12 दिन पहले ही घर आया था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बहन ज्योति का विवाह हो चुका है। मां अनीता की नौ साल पहले मौत हो चुकी है। पिता मजदूरी करते हैं। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि हादसे में दो दोस्तों की मौत हुई है। एक घायल है। पोस्टमार्टम कराया गया है। चालक फरार है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें