फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत, पांच घायल

Wed, 24 Feb 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी के फ्लैट नंबर 48/535 निवासी जहीर (40) पेंटर था। मंगलवार दोपहर वह साइकिल से पेंट खरीदने जा रहा था। शाहजहांपुर रोड़ पर बढै़यन पुरवा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर दूर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहीर के दो बेटी और दो बेटे हैं।

उधर, बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम राव बहादुर पुर निवासी नन्हकई (55) सोमवार की देर शाम सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। परिजनोें ने बताया कि उसके एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। अन्य हादसों में देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली लालपुर निवासी अनुज (20) अपने साथी सुनील (30) के साथ सोमवार की देर शाम घर जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम दलेल नगर निवासी नजामत (19) पुत्र लियाकत, बघौली थाना क्षेत्र के मड़गांव निवासी राम चरन (60), शहर कोतवाली क्षेत्र के ज्योतिनगर निवासी शीलू (30) पुत्र महेश सड़क हादसोें में घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें