पचदेवरा थाना क्षेत्र के उबरीखेड़ा गांव में गुरुवार
की देर शाम गोली लगने से हुई पिता-पुत्री की मौत की गुत्थी उलझती जा रही
है। घटना को लेकर पिता ने राइफल साफ करते समय फायर होने से दोनों की मौत
होने की तहरीर पुलिस को दी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों को अलग अलग
स्थानों पर गोली लगने के निशान पाए गए, जिससे जाहिर है कि घटना के वक्त दो
गोलियां चली जिससे दोनों की मौत हुई।
पुलिस अधीक्षक उमेश सिंह ने कहा
कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई। ज्ञात हो कि पचदेवरा थाना क्षेत्र के
उबरीखेड़ा गांव में गुरुवार की देर शाम हमलावरोें की गोली से कोटेदार
प्रेमपाल के बेटे रूपेश (24) व उसकी आठ माह की पुत्री की मौत हो गई थी।
ग्रामीणों ने हमलावर बदमाशों की आशंका पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसके जवाब
में दूसरी ओर से भी फायरिंग हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे घर
में घुसकर गंभीर हालत में रूपेश को तत्काल शाहजहांपुर उपचार के लिए भेजा,
लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
नतीजतन परिजन उसका लेकर वापस लौट आए।
इसी दौरान परिजनोें को आठ वर्षीय बेटी मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने
दोनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। गुरुवार रात पौने 11 बजे
एसपी उमेश कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी ने उस
कमरे का जायजा लिया जिसमें घटना घटी।
देर रात पिता ने घटना की तहरीर पुलिस
को दी। जिसमें बताया कि उसका पुत्र लाइसेंसी राइफल को साफ कर रहा था कि
अचानक गोली चल गई। जिसमें रूपेश व उसकी आठ माह की बच्ची की मौत हो गई।
शुक्रवार को दोनों का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें बच्ची के नाभि मेें गोली
लगकर पीठ से निकल गई।
वहीं उसके पिता रूपेश के छाती पर लगी गोली पीठ के
पीछे से निकली मिली। पिता-पुत्री के अलग अलग स्थानों पर लगे गोली के निशान
घटना की गुत्थी उलझती नजर आ रही है।