फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमालपुर व बरेला के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 29 Aug 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड बावन की ग्राम पंचायत कमालपुर और बरेला के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर उनके गांवों के मतदान केंद्र बरेला में ही रखे जाने की मांग की। इस दौरान गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को एक मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में ग्राम सभा बरेला तिगांव की ग्राम सभाएं कमालपुर व बरेला के ग्रामीणों में शामिल शिवम सिंह और विपिन सिंह ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि उनके ग्राम कमालपुर का पंचायत चुनाव का पोलिंग बूथ हमेशा से ग्राम बरेला के प्राइमरी पाठशाला में रहा है।

उन्होंने कहा कि बरेला में पोलिंग बूथ रखने पर कमलापुर और इटोरिया दोनों ग्रामों के लोगों को सहूलियत रहती है। उन्होंने कहा कि बरेला के प्राइमरी पाठशाला के भवनों की स्थिति भी सही है। इसमें दो भवन बने हैं। एक भवन तो नवनिर्मित है। जिसमें तीन कमरे हैं। एक पुराना भवन है, जिसमें तीन कमरे एक बरामदा बना हुआ है।
विज्ञापन


कहा कि इसमें वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्र भी चलता है। कहा कि दोनों भवनों में सुचारु रूप से कक्षाएं संचालित होती हैं। दोनों भवन पूर्ण रूप से सुरक्षित व व्यवस्थित हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान का गांव इटोरिया पड़ता है, इसलिए वह पोलिंग बूथों को उसी गांव में ले जाना चाहते हैं, जो न्यायोचित नहीं है।

ग्रामीणों की मांग है कि किसी भी दशा में पोलिंग बूथ बरेला से परिवर्तित न किए जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अंकुल सिंह, राजेंद्र पाल सिंह और राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें