बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
कासिमपुर(हरदोई)। थाना क्षेत्र कासिमपुर अंतर्गत शुक्रवार देर रात दो डीसीएम आमने सामने भिड़ गए। एक डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे डीसीएम का चालक और हेल्पर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया।
कानपुर देहात के थाना सिकंदरा अंतर्गत गांव दुबकी हसनापुर निवासी राहुल (24) डीसीएम चालक था। शुक्रवार को वह डीसीएम में कानपुर से मुर्गीदाना लादकर लखनऊ के लिए चला था। बांगरमऊ संडीला रोड पर गन्ना खेड़ा के पास सामने से आ रही दूसरी डीसीएम से राहुल की डीसीएम टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई के दोनों डीसीएम के अगले हिस्सों की परखच्चे उड़ गए। सड़क पर तेज आवाज होने पर गन्ना खेड़ा गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की सूचना दी।
हादसे में कानपुर देहात निवासी डीसीएम के चालक राहुल की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरे ट्रक के चालक बलवान सिंह (35) निवासी चंद्रावन थाना भूरे जिला पतिवान हरियाणा और हेल्पर मोनू (18) निवासी शिवमंदिर थाना हसनगंज लखनऊ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों को डीसीएम ने निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। चालक राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।