फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राजकीय मेला बेरियाघाट सहित दो स्थानों पर 3.20 करोड़ रुपये से बनेंगे दो पुल

विज्ञापन
फोटो 22: बेरियाघाट जाने वाला रास्ता। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। राजकीय मेला बेरियाघाट और सुब्बापुरवा जाने वाले रास्ते पर दो पुलों को बनवाए जाने के लिए शासन ने वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। शासन ने दोनों पुल बनवाए जाने के लिए 3.20 करोड़ रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। वहीं, काम कराने के लिए 1.60 करोड़ से अधिक रुपये भी दे दिए हैं। पुल बनवाए जाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है।
विज्ञापन

गंगा नदी पर बेरियाघाट पर कार्तिक माह में लगने वाले मेले में करीब सवा लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं। वैसे तो बेरियाघाट जाने के लिए दो मार्ग हैं लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत प्रशासन की ओर से दोनों मार्गों को व्यवस्थित कराया जाता है। इसमें एक मार्ग पर अखेड़िया नाला भी पड़ता है। नाले पर पुल न होने से श्रद्धालुओं को पानी से होकर और मेले के समय मिट्टी डलवा दिए जाने से उस पर होकर आवागमन करना पड़ता था। लोक निर्माण विभाग ने राजकीय मेला बेरियाघाट जाने वाले मार्ग पर अखेड़िया नाले पर पुल बनवाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। वहीं, सांडी-बघौली मार्ग से सुब्बापुरवा जाने वाले मार्ग पर भी पुल बनवाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया।
शासन ने दोनों ही स्थानों पर पुल बनवाए जाने के लिए 3,20,41,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इसमें बेरियाघाट पर तीन गुणा दस मीटर का पुल बनवाए जाने के लिए 2,10,74,000 रुपये की स्वीकृति के सापेक्ष काम कराने के लिए 1,05,37,000 रुपये भी लोक निर्माण विभाग को दे दिए हैं। शासन के अनु सचिव शिव कुमार की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया कि शासन की ओर से सुब्बापुरवा जाने वाले मार्ग पर तीन गुणा चार मीटर का लघु सेतु बनवाए जाने के लिए 1,09,67,000 रुपये की स्वीकृति दी गई है, काम कराने के लिए 54,83,000 रुपये भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन




-

गंगा नदी पर कार्तिक माह में बेरियाघाट पर राजकीय मेला लगता है। कुतुबापुर मार्ग से बेरियाघाट जाने वाले मार्ग पर अखेड़िया नाले पर पुल न होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतें होती थीं। शासन ने अखेड़िया नाला सहित सुब्बापुरवा गांव जाने वाले मार्ग पर पुल बनवाए जाने के लिए स्वीकृति और रुपये दिए हैं। इसकी जानकारी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा गया कि वह समय से प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम शुरू कराएं। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें