फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी में दो गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

Tue, 16 Feb 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी में दो लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर छह बाइक बरामद की। पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को शहर कोतवाल सुजीत दुबे, एसएसआई राजेश कुमार,एसआई राजीव सिंह और अरुणेश गुप्ता के साथ बावन चुंगी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो युवक आ रहे थे। पुलिस को देखकर वह बाइक मोड़ कर जाने लगे तो पुलिस ने उनको दौड़ाकर रोक लिया। गाड़ी के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वह बाइक चोरी करते हैं। उनकी निशान देही पर पुलिस ने श्रवण देवी मंदिर के पास एक खडंहर से पांच बाइक और बरामद की। उनके पास से तीन किलोग्राम गांजा भी बरामद हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि पकडे़ गए बाइक चोरों में एक लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम गंगा सिंह पुरवा निवासी राजन उर्फ सोनू और दूसरा हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सतौथा निवासी राम निवास है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें