अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में 13 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी मूला देवी (45) पत्नी राम सेवक, रजनीश (20) पुत्र राम जीवन और संगीता (25) पत्नी अभिनव के साथ बाइक से घर जा रही थी। थाना क्षेत्र के चमरहिया के पास निजी बस ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इध, टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवाीस शिव नंदन (26) पुत्र राकेश, लोनार थाना क्षेत्र के दुलारपुर निवासी शीतला बक्स (60), शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मलियापुर निवासी हाशमी (25) पुत्र श्री पाल, कछौना के ग्रामदगनाई निवासी संदीप (22) पुत्र राजाराम और शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलहुआ निवासी राजेश (30) पुत्र नत्थू सड़क हादसों में घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर निवासी फैयाज (21) पुत्र हनीफ अपने छोटे भाई फिरोज (19) के साथ साइकिल से घर वापस आ रहा था। गांव के निकट बिलग्राम-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
उघर, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सकाह निवासी कलावती (60) पत्नी दयाराम सड़क हादसे में घायल हो गई। वहीं जनपद बरेली निवासी सोमवती (45) पत्नी गिरीश चंद्र शहर में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आई थी। सड़क हादसे में घायल हो गई। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां से परिजन उन्हेे अपने साथ ले गए। इधर, लोनार थाना क्षेत्र के मडैया निवासी राम किशन (50) पुत्र दुर्जन सड़क हादसे में घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।