फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लेखपाल से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। लेखपाल के साथ मारपीट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद तहसील के सभी लेखपालों ने कार्य बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया और मंगलवार से काम पर लौटने की बात कही।
विज्ञापन

थाना पचदेवरा के मैकपुर गांव में लेखपाल आकिल हनीफ के साथ मारपीट करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां पर लेखपाल संघ की ओर से कार्य बहिष्कार किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लेखपाल संघ की तहसील शाखा अध्यक्ष वैभव त्रिपाठी ने बताया कि 28 जुलाई को थाना पचदेवरा के मैकपुर गांव में लेखपाल आकिल हनीफ के साथ हुए अमानवीय व्यवहार में दोषी गोविंद दीक्षित पुत्र जगदीश दीक्षित निवासी ग्राम गिरधरपुर थाना पचदेवरा व सुरजीत यादव पुत्र नर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इन्हीं लोगों ने मारपीट की शुरुआत की थी। बाकी अभियुक्तों पर भी प्रभावी कार्रवाई की जानकारी पुलिस ने दी है। सभी लेखपालों ने कार्य बहिष्कार व धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें