फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी का बीस मिनट में ही निरीक्षण कर लौट गए प्रमुख सचिव

Tue, 09 Feb 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मत्स्य एवं पशुधन विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश गुप्ता का विकास खंड हरियावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण सिर्फ औपचारिक ही रहा। प्रमुख सचिव बीस मिनट में निरीक्षण कर लौट गए।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां के निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने पुराने खड़े भवन को गिराने के निर्देश दिए और बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए सीएमओ को आदेशित किया। उन्होंने पूरे अस्पताल में कमरों में जाकर देखा और कार्यरत आशा बहुओं की जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने मरीजों के बारे में जानकारी लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिशा निर्देशित किया। तमाम लोग अपनी शिकायतें लेकर प्रमुख सचिव से मिलने का इंतजार करते देखे गए लेकिन ग्रामीण उन तक पहुंच ही नहीं सके और अस्पताल से बाहर आते ही रवाना हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उन्होंने सिर्फ 20 मिनट की गुजारे और औपचारिकता निभा गए। इस दौरान सामुदायिक केंद्र प्रभारी पीएल पवार, डा. संदीप, डा. हर्ष नरूला आदि मौजूद रहे।

निर्माण कार्यों में हीलाहवाली पर बीडीओ सहित तीन पर गाज
प्रमुख सचिव मत्स्य एवं पशुपालन रजनीश गुप्ता सोमवार को दोपहर करीब 2:15 पर संडीला स्थित बीडीओ कार्यालय पर पहुंचे। ब्लाक कार्यालय पर उन्होंने करीब 45 मिनट तक अभिलेखों की जांच पड़ताल की और निर्माण कार्यों में अनियमितता और भुगतान में कमियां निकली। जिन पर उन्होंने असंतुष्टता व्यक्त कर नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की और बताया कि बीडीओ एके सिंह का कार्य बहुत खराब है।
विज्ञापन


इसके लिए उनको प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिया गया। इसी प्रकार निर्माण कार्य में हीलाहवाली करने और भुगतान की स्थिति स्पष्ट न होने पर उन्होंने  अवर अभियंता आरईएस को भी प्रतिकूल प्रविष्टि और लेखाधिकारी कश्मीर यादव को निलंबित करने के आदेश दिए। प्रमुख सचिव को बताया गया कि ब्लाक के ज्यादातर कर्मचारियो ने प्राइवेट लोगों को लगा रखा है और वे पूरे अधिकार के साथ ब्लाक में आकर ग्राम वासियों से बात करते हैं और उन्हें अनावश्यक रूप से दौडाकर वसूली करते हैं।

प्रमुख सचिव ने सीडीओ से मामले की जांच कराने और प्राइवेट लोगो को लगाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई के निर्देश दिए। जबकि आवश्यकता पडने पर रिपोर्ट भी दर्ज कराने के निर्देश दिए। कई कार्यो के टेंडर होने के बाद पैसा निकाले जाने और काम न होने की बात बताई गई। जिस पर भी उन्होंने सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने खंड विकास अधिकारी को एक सप्ताह के अंदर काम कराने की हिदायत दी। अन्यथा की स्थिति रिकवरी करवाकर धनराशि जमा कराने के लिए कहा। ऐसा न करने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी रमेश मिश्रा व सीडीओ मौजूद रहे।

सड़क किनारे नाली न होने पर नाराज
जनपद के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव मत्स्य एवं पशुधन विभाग रजनीश गुप्ता ने पिहानी से चपरतला मार्ग के सुधरीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। सड़क के स्टीमेट में नाली का प्रावधान होने पर भी नाली न बनाने पर नाराजगी व्यक्त की और काम कराने के लिए कहा। जबकि सड़क के निर्माण की तकनीकी जांच कराने के लिए नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है। प्रांतीय खंड को निर्माण की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। वहीं सीएनडीएस से पिहानी में कराए जा रहे आईटीआई के निर्माण की कम प्रगति होने पर नाराजगी व्यक्त की और प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

पशुओं के टीकाकरण की प्रगति पर खुश दिखे प्रमुख सचिव
मत्स्य एवं पशुधन विभाग के प्रमुख सचिव ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को विकास भवन सभागार में योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जहां जनपद में अभी तक शासन से मिले बजट के सापेक्ष हुए कार्यों पर संतुष्टी व्यक्त की और पशुओं के टीकाकरण में जनपद की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विकास भवन सभागार में निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव रजनीश गुप्ता ने 50 लाख से अधिक की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता और तेजी से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें