फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में दो अपहृत बालकों का कत्ल

Tue, 09 Feb 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग घटनाओं में दो बालकों को अगवा करके मार डाला गया। कासिमपुर थाना क्षेत्र के कोडरी गांव में पड़ोसी ने घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे को अगवा कर तीन लाख की फिरौती मांगी। पुलिस को सूचना दिए जाने पर बालक की हत्या कर दी। पुलिस ने उसके घर से बोरी में बंद बालक का शव बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उधर सुरसा थाना क्षेत्र के पुन्नियां गांव से अपहृत बालक की हत्या के बाद हाथ-पैर बांधकर शव हरियावां क्षेत्र में नहर में फेंक दिया गया। वारदात किसने और क्यों की, यह साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन


कासिमपुर क्षेत्र के कोडरी गांव निवासी किसान चंद्र किशोरी का पांच वर्षीय पुत्र प्रवीन कुमार रविवार दोपहर तीन बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया। परिजन उसे ढूंढ ही रहे थे कि चंद्र किशोरी के पड़ोसी बन्नालाल के मोबाइल पर कॉल आई। उसने फोन पर प्रवीन के बाबा हरिपाल को बुलवाया और उनको बताया कि प्रवीन उसके पास है। तीन लाख रुपये लेकर लखनऊ आ जाओ तो पोता मिल जाएगा। स्थान की जानकारी सुबह नौ बजे दी जाएगी। चंद्र किशोरी ने पुलिस को सूचना दे दी। एएसपी बीसी दुबे व सीओ चरन सिंह ने चार टीमों को बालक की तलाश में लगाया।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उन्नाव जिले के बांगरमऊ कस्बे से की गई मोबाइल काल ट्रेस कर ली। पुलिस टीम को बांगरमऊ जाने पर पता चला यह मोबाइल नंबर कोडरी निवासी अनुराग का है। इधर दूसरी पुलिस टीम ने चंद्र किशोरी के पड़ोसी अनुराग के घर की तलाशी लेकर रात करीब एक बजे बोरी में बंद प्रवीन का शव बरामद कर अनुराग, सोनू और टरकू को गिरफ्तार कर लिया। प्रवीन का शव देख परिजनों ने अनुराग के घर में घुसकर उपद्रव की कोशिश की। इन्हें पुलिस ने संभाला। घटना से गांव में तनाव है। कासिमपुर के सीओ भानु प्रताप सिंह ने बताया पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


दूसरी ओर सुरसा थाना क्षेत्र के पुन्नियां गांव के जहांगीर का पुत्र मेराज (15) रविवार शाम छह बजे घर से टहलने के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन तलाश करने लगे। सोमवार सुबर हरियावां थाना क्षेत्र में अछुआपुर गांव के पास उसका शव नहर में उतराता मिला। उसके हाथ-पैर बंधे थे। पुलिस ने स्कूल बेल्ट से बालक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। जहांगीर ने बताया कि उनका पुत्र दुर्गा प्रसाद मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचकोहरा में कक्षा आठ का छात्र था। एसपी उमेश कुमार सिंह व सीओ जितेंद्र गिरी ने भी मौका मुआयना किया। एसपी ने बताया कि छात्र की हत्या की गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम बनाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें