जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों
में 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला
अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, हरदोई-लखनऊ मार्ग
पर सुरसा थाना क्षेत्र में कराही के पास सोमवार की सुबह हरदोई की ओर से जा
रहा सवारियों से भरा टेंपो रोडवेज बस से बचने में अनियंत्रित होकर पलट गया।
इससे टेंपो चालक चकोर (35) पुत्र सिरदार निवासी गौहानी थाना कछौना, टेंपो
में सवार यात्री कमलेश (23) पुत्र पंचम निवासी मढ़िया थाना सुरसा, प्रमोद
(25) पुत्र रामफल निवासी टिकारा देहात कोतवाली, सुजान (55) पुत्र जीवन लाल
निवासी टिकारा देहात कोतवाली, देवपति (35) पत्नी अजय पाल निवासी मढ़िया
सुरसा घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर,
जनपद फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के ग्राम पितौरा निवासी मूकम (38) पुत्र
जब्बार सड़क हादसे में घायल हो गए, जबकि लोनार थाना क्षेत्र के धरहरा
निवासी राजरानी (45) पतनी राजकुमार, विपिन कुमार (30) पुत्र गोखले निवासी
जरौली शाहपुर थाना बिलग्राम, गोविंद (25) पुत्र राम मनोहर निवासी जरौली
शाहपुर थाना बिलग्राम, ईश्वर दयाल (40) पुत्र द्वारिका निवासी न्यू सिविल
लाइन शहर कोतवाली, जगपाल (26) पुत्र धनीराम निवासी रसूलपुर बघौली और कुश
(35) पुत्र श्रीराम निवासी नगला खानपुर थाना बेहटा गोकुल सड़क हादसों में
घायल हो गए।