हरियावां पुलिस द्वारा आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न
करने एवं जान की धमकी मिलने के कारण पीड़ित परिवार ने सोमवार से कलक्ट्रेट
परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पीड़ित
परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की। अन्यथा की
स्थिति में आत्मदाह करने तक की चेतावनी दे दी।
इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर
में धरने पर बैठने के दौरान पीड़ित मैना देवी ने कहा कि वह निर्धन व्यक्ति
है। आरोप लगाया कि गांव के ही तीन लोगों समेत अन्य ने कुछ समय पहले उनके
परिवार के साथ मारपीट की थी तथा जान से मारने की धमकी भी दी थी।
जिसको लेकर
एनसीआर भी थाने में दर्ज है, लेकिन इसके बाद भी इन सभी की गिरफ्तारी नहीं
की। जिसके बाद अब आरोपियों के हौसले बुलंद है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब
आरोपी खुलेआम गांव में अपशब्द कहते घूम रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे
रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई
तो वह 28 अप्रैल को आत्मदाह करने को मजबूर होगी। इस दौरान पीड़ित ने इसको
लेकर एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपा। जिलाधिकारी ने ज्ञापन
लेने के बाद जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया।