फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: एसटीएफ और वन विभाग की टीम के हत्थे चढ़ा कछुआ तस्कर, 200 कछुए बरामद

Sat, 29 Jan 2022 04:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

तस्कर के पास मौजूद बैग से लगभग 200 संरक्षित प्रजाति के कछुए के बच्चे बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। साथ ही उसके गिरोह के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई में शुक्रवार देर शाम एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे तस्कर को धर दबोचा। जिसके कब्जे से लगभग 200 कछुए बरामद किए।

विज्ञापन


लंबे समय से कस्बे के तार कछुआ तस्करी से जुड़े हुए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम पांच बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे कछुआ तस्कर को मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ लखनऊ और वन रेंज कछौना की टीम ने गिरफ्तार किया। उसके पास मौजूद बैग से लगभग 200 संरक्षित प्रजाति के कछुए के बच्चे बरामद किए गए। कुछ वर्ष पूर्व स्थानीय रेलवे जंक्शन से अट्ठारह बैग में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे लगभग 450 वयस्क कछुओं को बरामद किया गया था।

क्षेत्रीय वन अधिकारी राम चंद्र ने बताया कि मोहम्मद कमर पुत्र छेद्दन स्लाम गंज लुधियाना को उन्नाव से पंजाब जाने के दौरान ट्रेन के इंतजार करने के दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार करते हुए दो सौ कछुए के बच्चे बरामद किए गए हैं। इस दौरान टीम के कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें