हरदोई। जल्द ही सैयापुरवा समेत तीन स्थानों पर करीब एक करोड़ से अधिक रुपये से नलकूपों की स्थापना कराई जाएगी। इन नलकूपों से जुड़े मोहल्लों के लोगों को शुद्ध और पर्याप्त जलापूर्ति मिल सकेगी। नगर पालिका ने तीनों नलकूपों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। नलकूपों की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश भी शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला सैयापुरया, अरुणा पार्क और पुराने नगर पालिका कार्यालय परिसर में नलकूपों की स्थापना से लोगों को शुद्ध और पर्याप्त जलापूर्ति मिल सकेगी। नगर पालिका परिषद की तरफ से तीनों स्थानों पर नलकूपों की स्थापना के लिए मंजूरी दी गई है। नलकूपों की स्थापना पर करीब एक करोड़, 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
नगर पालिका की तरफ से नलकूपों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। पहले से स्थापित नलकूपों की बोरिंग खराब होने से इन नलकूपों से जुड़े मोहल्लों के घरों और सार्वजनिक स्थलों पर वैकल्पिक तौर पर जलापूर्ति कराई जा रही है। नगर पालिका की तरफ से ओवरहैड टैंक के साथ ही नलकूपों के माध्यम से सीधे जलापूर्ति कराई जा रही है।
सैयापुरवा, अरुणा पार्क और पुराने नगर पालिका कार्यालय परिसर में स्थापित नलकूपों की बोरिंग खराब होने से उन्हीं मोहल्लों में ही नलकूपों की स्थापना के लिए भूमि की तलाश शुरू की गई है जिससे नलकूपों की स्थापना हो सके और लोगों को पर्याप्त और शुद्ध जलापूर्ति कराई जा सके।
शहर के लोगों को निकाय की तरफ से बेहतर सुविधा-सहूलियत दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। तीन नलकूपों की बोरिंग खराब होने पर वहां पर नए नलकूपों की स्थापना को मंजूरी दी गई है। नलकूपों की स्थापना पर करीब 1.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नलकूपों की स्थापना के लिए पुरानी बोरिंग से हटकर दूसरे स्थान की तलाश की जा रही है। उपयुक्त भूमि चयन होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका