फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने पैदल जा रहे किसान को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने किसान को रौंदा, मौत
विज्ञापन

हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर कटरा मार्ग पर जिलगांव के निकट किसान को ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही किसान की मौत हो गई।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिलगांव निवासी सरमानू (27) पुत्र छुटक्कू खेती करता था। मंगलवार शाम वह सवायजपुर बाजार गया था। वहां से वापस गांव पैदल ही जा रहा था। गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन ट्रक चालक भाग गया। जब तक लोगों ने सरमानू को अस्पताल भेजने की तैयारी की, उसकी सांसें थम गईं। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन एकत्र हो गए। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में उसकी पत्नी पूजा, दो पुत्रियां नगीना और शिवानी, एक पुत्र गगन है। पुलिस ने शव को सीएचसी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें