पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के पतरास गांव में अकेलेपन से परेशान किसान ने फांसी लगा जान दे दी।
पतरास निवासी अनिल कुमार (40) पुत्र मिश्रीलाल का शव मंगलवार को गांव के बाहर खेत में पेड़ से फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने बताया कि अनिल अविवाहित था, उसके माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह गांव में भाई विनोद के साथ रहता था। दो माह पूर्व विनोद पत्नी व बच्चों को लेकर काम के सिलसिले में हरियाणा के पानीपत शहर चला गया।
तब से अनिल यहां अकेला रह रहा था। बताया कि खाने पीने समस्या के साथ ही वह अकेलेपन से भी खासा परेशान चल रहा था। चचेरे भाई विमलेश ने बताया कि अनिल खेती और मजदूरी करता था। घटना की जानकारी उसके भाई विनोद को भी दे दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।