फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। ग्राम परेली से कस्बा स्थित बैंक में ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार सफाईकर्मी को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परेली निवासी शिवपाल (38) कस्बा स्थित बैंक में सफाई कर्मी था। मंगलवार सुबह नौ बजे वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में आगमपुर गांव के पास सामने से आ रहे चावल लदे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण शिवपाल हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आस पास के लोग मौके पर आ गए, लेकिन इस बीच चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक शिवपाल की मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने बताया कि शिवपाल के कोई संतान नहीं है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि भाई विजय कुमार ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

पिकप की टक्कर से सेवानिवृत्त फौजी की मौत
हरपालपुर (हरदोई)। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इकनौरा निवासी अवधेश (50) सेवानिवृत्त फौजी थे। परिवार के साथ फतेहगढ़ में रहते थे। मंगलवार को ग्राम इकनौरा निवासी भतीजे संजय के बेटे पन्नू की वरीक्षा थी। अवधेश बाइक से वरीक्षा में शामिल होने आए थे। देर शाम वह घर वापस जा रहे थे। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर ग्राम सहिजना के पास सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हेलमेट न लगाए होने के कारण अवधेश हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस अवधेश को सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें