माधौगंज (हरदोई )। रुदामऊ तिराहे के पास मंगलवार को ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार बेटे की मौत हो गई, जबकि मां सहित दो लोग घायल हो गए। इस दौरान पेट्रोल टंकी में आग लगने से बाइक भी जल गई। घायल को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के सुनौरा गांव निवासी श्रीपाल की पत्नी सुनीता (60) को बुखार आ रहा था। मंगलवार को उसका बेटा राम सागर उर्फ लाला (28) एवं उसका दोस्त गुड्डू (30) बाइक से सुनीता को लेकर दवा दिलाने माधौगंज जा रहे थे।
वे बाइक गुड्डू (30) चला रहा था। कटरा बिल्हौर -हाईवे पर रूदामऊ तिराहा के पास सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक गिरने से लाला ट्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
जबकि हेलमेट लगाया गुड्डू और लाला की मां सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने गुड्डू को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।