फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर पर रुपये मांगने का आरोप

Mon, 07 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
Rupee
विज्ञापन
हरदोई।  भूतपूर्व सैनिक ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर जिला अस्पताल के डॉक्टर पर जांच के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। बताया है कि रुपये न देने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल में भर्ती रोगी को बिना जांच किए ही लखनऊ रेफर कर दिया। मामले में सीएमओ ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला आजाद नगर निवासी भूतपूर्व सैनिक विश्वनाथ मिश्र सोमवार को सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र प्रेमेंद्र कुमार मिश्र जिला कारागार में बंद है। 5 नवंबर को उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इमरजेंसी में डॉक्टरों ने गुर्दे में परेशानी बताई थी। छह नवंबर को रविवार होने के कारण जांच नहीं हो सकी थी। विश्वनाथ ने बताया कि सोमवार को डॉक्टर राउंड पर आए थे। उनको प्रेमेंद्र क ी बीमारी के बारे में बताया। इस पर डॉक्टर ने रोगी की जांच किए बगैर ही रुपयों की मांग की। विश्वनाथ का आरोप है कि उसने रुपये देने से इनकार किया तो संबंधित डॉक्टर ने प्रेमेंद्र को तत्काल लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


विश्वनाथ ने यह भी बताया है कि संबंधित डॉक्टर ने दो साल पहले प्रेमेंद्र के पाइल्स का ऑपरेशन किया था। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि उनको शिकायती पत्र मिला है। वह मामले की जांच कराएंगे। यदि आरोप की पुष्टि होती है तो संबंधित डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें