फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-कार की भिड़ंत में दंपति समेत पांच लोग घायल

Mon, 19 Dec 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
कछौना। थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर रैंसों के पास शनिवार देर रात ट्रक व कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार सीतापुर के दंपित समेत पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


सीतापुर के संदना थाना के कु रैना गांव निवासी अरुण कुमार (30)  का ससुराल कछौना थाना के सुक्खी खेड़ा निवासी मुन्नालाल के यहां है। शनिवार देर शाम वह अपनी निजी कार से ससुराल आ रहे थे।

उनके साथ पत्नी संगीता (25), बेटा वेदप्रकाश (11), दिवाकर (5) और भतीजी शिल्पी (18) थे। कछौना थाना क्षेत्र के हरदोई-लखनऊ रोड पर रैंसो के पास सामने से आए ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में कार में सवार लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। थाना प्रभारी रामसागर राकेश ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घायलों की तरफ से उनको कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें