फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई के घर आए अधेड़ का शव तालाब में मिला

Mon, 19 Dec 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम जुगराजपुर में तालाब किनारे शव का पंचनामा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के जुगराजपुर बहनोई के घर आए अधेड़ का शव तलाब में मिला। मृतक रायपुर सोमवंशी गांव का निवासी है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र अतरौली के गाँव रायपुर सोमवंशी निवासी प्रकाश (48) वर्ष पुत्र  बदलू शुक्रवार को जुगराजपुर के बाजार से खरीदारी करने गया था। जुगराजपुर गांव में ही उसके बहनोई मंगल रहते हैं।
    मृतका के बेटी प्रीती ने बताया कि देर रात तक पिता वापस घर नहीं लौटा तो उसने सोचा की वह फूफा मंगल के घर रुक गए होंगे। जब शनिवार को दोपहर तक पिता घर नहीं पहुंचा तो फूफा के घर पहुंची।  
विज्ञापन

    उन्होंने शुक्रवार को ही घर से जाने की बात कही। इस पर परिजनों ने प्रकाश की खोजबीन चालू की। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। जबकि रविवार क ो मंगल के घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के किनारे शौच को गए ग्रामीणों ने पानी में शव पड़ा देखा।   मौके पर पहुंचे परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक की पत्नी पार्वती ने आरोप से इंकार किया है। थाना प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें