फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट दर्द से परेशान किसान ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छुईयापुरवा निवासी किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छुईयापुरवा निवासी जवाहर (53) खेती करता था। बुधवार को तड़के वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद गांव के बाहर गए ग्रामीणों ने उसका शव एक पेड़ पर साड़ी से फांसी पर लटकते देखा तो सूचना परिजनों को दी।
किसान के परिवार में पत्नी जगदेवी, दो पुत्र मोहित और मोनू व पांच पुत्रियां हैं। मोहित ने बताया कि जवाहर पेट दर्द से परेशान रहते थे। संभवता इसीलिए उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें