फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-राजस्व के जनक थे राजा टोडरमल : श्रीपाल

विज्ञापन
फोटो-9-तहसील सदर के सभागार में राजस्व के जनक राजा टोडरमल के चित्र पर मपुष्प अर्पित करते लेखपाल संघ - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उप शाखा सदर के पदाधिकारियों ने बुधवार को तहसील सदर के सभागार में राजस्व के जनक राजा टोडरमल की जयंती मनाई। वक्ताओं ने उन्हें भू राजस्व का जनक बताया।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील सदर सभागार में राजा टोडरमल की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद हुई गोष्ठी में तहसील संयोजक श्रीपाल वर्मा ने कहा कि राजा टोडरमल बादशाह अकबर के वित्त मंत्री के साथ-साथ नवरत्नों में से एक थे।
उन्होंने अकबर की टकसाल का प्रबंधन भी किया। राजा टोडरमल का सबसे महत्वपूर्ण भू राजस्व का योगदान आज भी सराहा जाता है। जिलाध्यक्ष सुनील यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश राजवंशी, विजय रस्तोगी ने भी संबोधित किया। कुलदीप दीक्षित, इंद्रपाल वर्मा, शिववचन यादव, राकेश श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र, राकेश कुमार, आदर्श श्रीवास्तव, ललित त्रिपाठी, विजयपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें